औरैया, सितम्बर 8 -- भाग्यनगर ब्लॉक के जमौली गांव में मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर कृषक गोष्ठी हुई। किसानों को फसल अवशेष नहीं जलाने और कृषि यंत्रों की मदद से मिट्टी में मिलाकर खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के तरीके बताए गए। इस दौरान किसानों को निशुल्क बीज मिनी किट दी गईं और अन्य बीजों की बुकिंग भी कराई गई। पंचायत भवन में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जलाने के बजाय खेत में मिलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इसके साथ ही वायु प्रदूषण को रोकने में भी मदद मिलती है। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों का प्रयोग करने की सलाह दी। कृषि विभाग के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक विनोद कुमार ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन में इस्तेमाल होने वा...