आजमगढ़, नवम्बर 15 -- आजमगढ़। उप कृषि निदेशक श्री आशीष कुमार ने बताया है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशों का उल्लंघन कर फसल अवशेष जलाये जाने पर जिले के चार किसानों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उक्त कार्रवाई उप जिलाधिकारी सगड़ी और बूढ़नपुर द्वारा किया गया है। जिलाधिकारी जिले के सभी कम्बाईन हार्वेस्टर मालिकों को अर्द्धशासकीय पत्र जारी किया है। उन्होंने कम्बाईन के साथ सुपर एसएमएस अथवा अन्य फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्रों को साथ में चलाये जाने हेतु उप कृषि निदेशक कार्यालय से एनओसी प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया है। बिना एसएमएस0 लगाये हार्वेस्टर से कटाई एवं फसल अपशष्टि जलाये जाने की घटना प्रकाश में आने पर दोषी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.