प्रयागराज, अप्रैल 3 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को संगम सभागार में रबी सीजन में फसल अवशेष को जलाए जाने से रोकने के लिए टीम गठित कर दी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता वाली कमेटी को बैठक में निर्देश दिए कि किसी भी दशा में फसल अवशेष न जलाए जाएं। लोगों को जागरूक करें, कोई नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।फसल अवशेष जलाए जाने के संबंध में जनपद स्तर पर तहसील स्तर पर व खंड विकास स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। जिला स्तरीय समिति की अध्यक्ष एडीएम एफआर, तहसील स्तर पर एसडीएम, खंड विकास स्तर पर बीडीओ समिति के अध्यक्ष होंगे। बैठक में डीएम ने कहा कि सभी जिम्मेदार बैठक कर लें, फसल अवशेष न जलाएं के संबंध में लोंगो कों जागरूक करें। ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर निगम स्तर पर प्रचार-प्रस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.