चंदौली, मार्च 13 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धीना और कमालपुर क्षेत्र में इन दिनों घुमंतू छुट्टा पशुओं और नीलगायों से किसान परेशान हैं। नीलगायों के आतंक से गेहूं की फसल बर्बाद कर रहे है। इससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने नीलगायों को पकड़कर दूसरे जगह जंगल में छोड़ने की मांग की है। वहीं घुमंतू पशुओं को पकड़कर पशु आश्रय भेजने की मांग जिला प्रशासन से की है। ग्रामीणों का कहना है कि सैयदराजा विधानसभा के दर्जनों गांव माधोपुर, महुआ, देवरिया, अटेली, पिपरदहा, नूरी, तम्बागढ़, जलालपुर, पिपरी, पई, जोगवा दुबौलिया सहित अन्य गांवों में गेहूं चना मटर सहित अन्य फसलों को नीलगायों का झुंड बर्बाद कर रहे हैं। इससे फसलों को काफी क्षति पहुंचा रही है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।किसानों ने जिलाधिकारी से इस समस्या का निदान किए जा...