हाथरस, जून 1 -- जनपद में मक्का, बाजरा एवं अन्य फसलों में फाल आर्मी वर्म का प्रकोप पाया गया जिसका नियंत्रण समय से करने के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी की ओर से किसानों को सलाह दी है। कीट की पहचान-

कीट की पहचान इस कीट की मादा ज्यादातर पत्तियों की निचली सतह पर अण्डे देती है, कभी-कभी पत्तियों की ऊपरी सतह एवं तनों पर भी अण्डे दे देती है। इसकी मादा एकबार में 50-200 अण्डे एक से ज्यादा परत में अंडे देकर सफेद झाग से ढक देती है। अण्डे हल्के पीले (क्रीम कलर) या भूरे रंग के होते है। फाल आर्मी वार्म का लार्वा भूरा धूसर रंग का होता है तथा इसके पार्श्व में तीन पतली सफेद धारियॉ और सिर पर उल्टा अंग्रेजी अक्षर का वाई दिखता है। शरीर के दूसरे अंतिम खण्ड पर वर्गाकार चार गहरे बिन्दु दिखाई देते है तथा अन्य खण्डों पर चार छोटे-छोटे बिन्दु समलम्ब आकार में व्यवस्थि...