कुशीनगर, अप्रैल 23 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम जिले में बढ़ते तापमान व संभावित लू के दृष्टिगत जिला कृषि अधिकारी द्वारा कृषक बंधुओं को फसलों की सुरक्षा तथा भूमि में नमी संरक्षण के लिए आवश्यक सुझाव जारी किया गया है। उन्होंने फसल कटाई के उपरांत खेतों में अवशेषों को न जलाने तथा इसके स्थान पर नमी संरक्षण के लिए मल्चिंग अपनाने तथा जैव उत्पादों, फसल अवशेषों का उपयोग मल्च के रूप में करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और जल संरक्षण में भी सहायता मिलती है।जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका ने सिंचाई जल के समुचित उपयोग के लिए स्प्रिंकलर व ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- खेती पर गर्मी की मार, मिट्टी सूखी, फसल बचाने में जुटे किसान कहा कि खेतों में नियमित अंतराल पर सायंकाल हल्की सिंचाई करें, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.