बहराइच, फरवरी 23 -- बाबागंज। ब्लाक नवाबगंज के वीरपुर, सोरहिया सहित आस-पास के गांवों में बंदरों के झुंड किसानों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बने हुए हैं। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बंदर खेतों में खड़ी गेहूं, मक्का, सरसों, चना, मटर और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार को दर्जन भर से अधिक बंदर किसानों के खेत में घुस गए। किसानों का कहना है कि सुबह और शाम के समय बंदरों का समूह खेतों में धावा बोल देता है, जिससे मेहनत पर पानी फिर जाता है। ये बंदर रेलवे परिसर के बाग तथा परमहंस कुटिया के जंगल क्षेत्र में डेरा जमाए हुए हैं। वहीं से निकलकर आसपास के गांवों में पहुंच जाते हैं। किसान फसलों की रखवाली के लिए दिन-रात खेतों पर डटे रहने को मजबूर हैं, फिर भी नुकसान रुक नहीं पा रहा है। किसान नन्दकिशोर वर्मा, बद्री सिंह आदि ने मांग किया ...