मऊ, फरवरी 19 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत सूरजपूर में इन दिनों छुट्टा पशुओं और नीलगाय का आतंक व्याप्त है। झुंड की शक्ल में पशु तैयार हो रही फसलों में पहुंचकर चरने के साथ ही रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में किसान अपने खेतों की रखवाली करने को विवश है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। सूरजपुर निवासी किसान कन्हैया पटेल ने बताया कि मेरा पांच मंडा जौ की फसल पशुओं द्वारा चर ली गई, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। क्षेत्र के अन्य किसानों की सरसों एवं अन्य रबी फसलें भी प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि झुंड की शक्ल में पशुओं के आने के कारण रात में खेतों की रखवाली करना अत्यंत कठिन हो गया है। समाजसेवी दिवाकर राय,...