सीतापुर, दिसम्बर 29 -- सिधौली, संवाददाता। जल शक्ति मंत्री ने सोमवार की दोपहर शारदा सहायक नहर से निकले रजबहा का निरीक्षण किया। इस दौरान वह लगातार मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिधौली के ग्राम मुजफ्फरपुर रजबहा का जायजा लिया। रजबहा निरीक्षण के दौरान जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार फसलों के लिए पानी की समस्या न होने पाए। रजबहा को पूर्ण रूप से साफ रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मार्गों पर जगह-जगह रजबहा का पानी निकलने की नौबत न आए। उन्होंने अधिकारियों के साथ क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को लेकर मौके पर समीक्षा की। उन्होंने मुजफ्फरपुर रजबहा पहुंचकर जलापूर्ति व मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश जारी किए।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.