इटावा औरैया, मई 28 -- ऊसराहार। भारतीय किसान संगठन ने फसलों के मुआवजे और कर्ज माफी समेत कई मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा। किसानों ने डीजल को पुराने रेट पर उपलब्ध कराने की मांग भी की है। भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के नाम एक मांग पत्र जारी किया। संगठन ने प्राकृतिक आपदाओं से बर्बाद हुई फसलों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। साथ ही यूरिया, डीएपी और डीजल को पुराने दामों पर उपलब्ध कराने, ट्रैक्टर व डीजल पर जीएसटी लागू करने और बिजली का निजीकरण रोककर किसानों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग उठाई गई है। किसानों ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना को पूरी तरह रद्द करने, किसानों-मजदूरों का कर्ज माफ करने, मनरेगा के तहत छह सौ रुपये दैनिक मजदूरी के साथ साल में 200...