सिद्धार्थ, अगस्त 15 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। खरीफ सीजन में किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करने के लिए कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने की अपील की है। जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 के लिए जनपद में यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को अधिकृत किया गया है। योजना के अंतर्गत समय पर बीमा कराने वाले किसानों को प्राकृतिक आपदा, प्रतिकूल मौसम, कीट एवं रोगों से होने वाले नुकसान की स्थिति में बीमा का लाभ मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार ऋणी किसान 31 अगस्त तक अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द बीमा करा लेना चाहिए, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके.

बीमा राशि और प्...