लखीमपुर खीरी, दिसम्बर 5 -- Hindustan Special: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के निघासन इलाके में हर साल धान की फसल कटते ही एक अनोखी शादी आयोजित होती है, जिसे देखने लोग दूर-दूर से जुटते हैं। यह शादी किसी इंसान की नहीं, बल्कि एक कुएं और इमली के पेड़ की होती है। परंपरा के अनुसार यह आयोजन गांव की खुशहाली, फसल की बेहतर बिक्री और हरियाली बनाए रखने की कामना के साथ किया जाता है। सहालग की शुरुआत से पहले होने वाली यह रस्म 1960 से लगातार निभाई जा रही है, जिसमें करीब 20 गांवों के लोग बाराती व घराती बनकर शामिल होते हैं। निघासन तहसील के गांव भैरमपुर में इस अनोखे विवाह का आयोजन बड़े धूमधाम से होता है। कुएं के पक्ष के लोग बारात लेकर इमली के पेड़ के पास पहुंचते हैं। तंबू-कनात सजते हैं, डीजे बजता है और बाराती नाच-गाकर माहौल को उत्सव में बदल देते हैं। खान-पान की...