मुजफ्फर नगर, मई 14 -- मुजफ्फरनगर । भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि खाड़ी देशों में तनाव के चलते फसलों की उत्पादन लागत में 30 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। वहीं सरकार द्वारा धान के मूल्य में 3 प्रतिशत की वृद्धि हास्यास्पद है। यह भी पढ़ें- धान का एमएसपी 72 रुपये बढ़ाकर 2441 रुपये प्रति क्विंटल हुआसरकार की नई नीति प्रेस को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने वर्ष 2026-27 के विपणन सीजन के लिए खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि की है। सरकार द्वारा धान के मूल्य में पिछले वर्ष की तुलना में 72 रुपए 3 प्रतिशत की वृद्धि की है। पिछले वर्ष की तुलना में एमएसपी में सबसे अधिक वृद्धि सूरजमुखी के बीज (622 रुपये प्रति कुंतल), उसके बाद कपास (557 रुपये प्रति कुं.), नाइजरसीड (515 रुपये प्रति ...