अल्मोड़ा, सितम्बर 18 -- अल्मोड़ा। उद्यान विभाग की ओर से महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिलेभर में 300 महिलाओं का चयन किया गया है। इसके पहले चरण में खत्याड़ी में 50 महिलाओं के साथ सात दिवसीय शिविर शुरू किया गया है। उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से आगामी एक माह में जिले की 300 महिलाओं को फल-सब्जी प्रसंस्करण का प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण में महिलाओं को उत्पाद निर्माण से लेकर उसे बाजार तक पहुंचाने की सभी जानकारियां प्रदान की जाएंगी। प्रशिक्षु महिलाओं को स्थानीय कृषि उत्पादों से जैम, अचार, जूस, स्क्वैश आदि विभिन्न प्रसंस्कृत उत्पाद तैयार करने के तरीके बताएंगे। यह भी पढ़ें- काम की खबर, जिले में आज, तापमान साथ ही पीएमएफएमई के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े छोटे उद्यमों क...