काशीपुर, अप्रैल 17 -- अनुराग गंगोला, काशीपुर। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फल-सब्जियों के थोक और फुटकर मूल्य संकलन के लिए सचल दल गठित करने के निर्देश दिए। इस बाद मंडी समिति काशीपुर ने दो सचल दल गठित किए गए हैं। जो मंडी परिसर में थोक भाव और नगर के विभिन्न स्थानों पर फुटकर भाव का आकलन कर उनका संकलन करेंगे। अध्यक्ष ने थोक और फुटकर मूल्यों में अत्यधिक अंतर पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि मूल्य अंतर अनुचित रूप से अधिक पाया जाता है, तो मंडी नियमावली के तहत संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- मंडी समिति रख रही फल-सब्जियों के दामों पर रोज होगी निगरानी इसके अतिरिक्त, विपणन बोर्ड ने मंडी परिसर में नियंत्रित खुदरा मूल्य की दुकान स्थापित...