फल सब्जी कारोबार से जोड़ने का झांसा दे रिटायर दरोगा से 37 लाख ठगे
देहरादून, मई 21 -- पुलिस के रिटायर दरोगा से फल-सब्जी कारोबार में निवेश के नाम पर करीब 37 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी के शिकार यूपी पुलिस के रिटायर दरोगा ने आढ़ती और उसके साथियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि मूल रूप से बिजनौर निवासी सतेंद्र सिंह राणा मई 2024 में यूपी पुलिस से रिटायर होने के बाद दून के चंद्रबनी इलाके में बस गए हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात निरंजनपुर मंडी में आढ़त का काम करने वाले महबूब अली निवासी बुलंदशहर से हुई। यह भी पढ़ें- सोने में निवेश का झांसा देकर 40 लाख की ठगी महबूब ने सतेंद्र सिंह को झांसा दिया कि फल-सब्जी के कारोबार में अच्छा मुनाफा है। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने अक्तूबर 2024 से फरवरी 2026 के बीच बैंक ट्रांजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.