गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खांडसा मंडी में फल व्यापारी की सुआ मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने सोनीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर जुआ अधिनियम के दो मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी से हत्या में इस्तेमाल सुआ बरामद करने के लिए पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- हत्या मामले में हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तारहत्या की घटना गत 24 मई की सुबह करीब साढ़े पांच बजे खांडसा मंडी में मदनपुरी निवासी भारत भूषण वलेचा की पार्किंग विवाद में सुआ मारकर हत्या कर दी गई थी। यह सुआ उनके सीने में मारा गया था, जिससे दिल में छेद हो गया था। थाना शिवाजी नगर में मृतक के परिजनों ने शिकायत दी थी कि फलों से भरा ट्रक इस कारोबारी की दुकान पर आया था। फल उतारने को लेकर पड़ोस की दुकान के मालिक जय भगवान उर्फ सीटू से उ...