मेरठ, अप्रैल 1 -- थाना मेडिकल पुलिस ने दुकान से फल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए नर्सिंग छात्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल और वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को पीवीएस रोड स्थित आरटीओ कट के पास धर्मेंद्र कुमार की फल की दुकान से चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर एक अप्रैल को भागीरथी एन्क्लेव के पास नाले के किनारे से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में केशव, विशाल, विनीत और आशु शामिल हैं। इनके पास से तीन कैरेट, 15 नारियल और अन्य फल बरामद हुए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक साल पहले फल खरीदने के दौरान दुकानदार से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी बार-बार कार से आकर फल चोर...