फल विक्रेता पर लोहे की रॉड से हमला, तीन पर केस के लिए आवेदन
भागलपुर, जून 2 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर रेलवे तहबाजारी में फल विक्रेता इमरान राइन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घटना को लेकर इमरान राइन ने बिहपुर रेल थाना में आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बिहपुर निवासी तीन लोगों को आरोपित बनाया गया है। पीड़ित इमरान ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 30 मई की शाम वह रेलवे तहबाजारी में अपने फल की दुकान पर था। इसी दौरान आरोपी नशे की हालत में उसकी दुकान के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। यह भी पढ़ें- फल विक्रेता पर लोहे की रॉड से हमला, तीन पर केस के लिए आवेदन आरोप है कि तभी आरोपी के बड़े बेटे ने जान मारने की नीयत से लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया, गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.