फल विक्रेता को तौल बांट से हमला कर किया घायल
सीतापुर, अप्रैल 27 -- सिधौली, संवाददाता। कस्बे में फल खरीदने आए एक व्यक्ति ने मामूली विवाद पर दुकानदार पर तौल के लिए रखे बाट से प्रहार कर दिया। जिससे फल व्यापारी घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौप कारवाई की मांग की है।सिधौली कस्बे के मोहल्ला नरोत्तम नगर दक्षिणी निवासी छोटू ने तहरीर में बताया कि रविवार शाम लगभग पौने 5 बजे के समय पीड़ित ठेले पर फल बेच रहा था। तभी मोहल्ला गांधीनगर दक्षिणी निवासी मो. आशिफ आए और तरबूज खरीदने को लेकर जातिसूचक गलियां दी और तौलने वाले दो किलो के वजन बाट से मारा। जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर ने जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- रंजिश में मारपीट ,तीन पर एफआईआर पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर सौप कारवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.