कानपुर, अप्रैल 24 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर क्रासिंग पर दुकान लगाने के विवाद में फल विक्रेता की सूजा भोंक कर हत्या किए जाने में हत्यारोपित किशोर समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से गुरुवार को तीन आरोपितों को जेल, जबकि किशोर को बाल सुधार गृह इटावा भेजा गया। कल्याणपुर क्रासिंग के पास मंगलवार देर रात फल विक्रेता बैरी निवासी अनवर और जूस विक्रेता अनस के बीच दुकान लगाने को लेकर चल रहे विवाद में मारपीट हुई थी। जिसमें आरोपित जूस विक्रेता अनस ने साथियों संग मिलकर अनवर को बुरी तरह से पीटा और सूजा से सिर पर वार किए थे। बचाने आए परिजनों को भी पीटा गया। यह भी पढ़ें- काल्याणपुर में मारपीट में घायल फल विक्रेता की मौत मारपीट में अनवर समेत तीन लोग घायल हुए थे। हैलट में इलाज के दौरान अनवर की बुधवार शाम मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अनवर ...