मऊ, जून 4 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र के भेलसाय की मठिया निवासी फल विक्रेता ओमप्रकाश की 23 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में गाजीपुर में शव बरामदगी के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित परिजन बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंच गए। एसपी को पत्रक सौंपकर हत्या की आशंका जताते हुए पूरे प्रकरण की जांच करके आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाए। साथ ही साथ आरोप लगाया कि पुलिस टीम मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थानीय थाना क्षेत्र के भेलसाय की मठिया निवासी फल विक्रेता ओमप्रकाश नसीरपुर मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर के पास फल और सब्जी की दुकान लगाता था। पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्रक में परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि 23 मई की सुबह वह नित्य की भांति सब्जी और फल की दुकान लगाए हुए था। लेकिन इसी बीच अचानक वह ल...