लखनऊ, जून 2 -- इटौंजा, संवाददाता। इटौंजा नगर पंचायत वार्ड नंबर एक निवासी आशीष कुमार (25) का शव मंगलवार को गांव के ही पास नई नर्सरी के जंगल में चिलवल के पेड़ से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक आशीष सोमवार को घर से निकला था। रात में वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि आशीष का शव पेड़ पर लटका हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी खुदकुशी का कोई कारण नहीं पता चला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...