भदोही, अप्रैल 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में फल व सब्जी विक्रेताओं के लिए आवारा पशु मुसिबत बने हुए हैं। मवेशियों से बचने के प्रयास में बाइक सवार गिरकर घायल हो जा रहे हैं। छुट्टा पशु आए दिन सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। सड़क की पटरी पर फल व सब्जी की दुकान लगाने वाले विके्रताओं की दिक्कत बढ़ती जा रही है। चार-छह की संख्या में सड़क पर चक्रमण करने वाले मवेशी ठेला पर सजे फल को चट्ट कर जा रहे हैं। फल विक्रेता हांकने को दौड़ते हैं तो मवेशी उनपर भी हमला कर देते हैं। ऐसे में पशुओं से बचने के प्रयास में सड़क पर बाइक व साइकिल सवार भी गिरकर जख्मी हो जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- दुर्घटना का कारण बन रहे आवारा मवेशी यह भी पढ़ें- बांका: मवेशी को बचाने में बाइक सवार जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...