फल बेचने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता
देवघर, जून 14 -- जसीडीह। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक महिला रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गयी है। घटना को लेकर महिला के परिजनों ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर शीघ्र बरामदगी की मांग की है। पीड़ित परिवार के अनुसार छोटे भाई की पत्नी बीते 5 जून को देवघर नगर थाना क्षेत्र के समीप फल बेचने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उसके बाद स्वजनों ने रिश्तेदारों व संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी प्रयासों के बावजूद जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.