रामपुर, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्र की शुरुआत से ही शहर के फल बाजारों में भीड़ देखी जा रही है। 19 मार्च से नवरात्र शुरू हो गए हैं। ऐसे में व्रत और इफ्तार दोनों के लिए फलों की मांग बढ़ने से बाजारों में रोजाना अच्छी खरीदारी हो रही है। रमजान के चलते जहां रोजेदार इफ्तार के लिए फल खरीद रहे थे। वहीं, नवरात्र में व्रत रखने वाले लोग भी फलाहार के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं। नवरात्र के कारण ज्वालानगर,मिस्टन गंज और सिविल लाइंस समेत प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की काफी भीड़ है। मांग बढ़ने के कारण फलों के दामों में भी तेजी आई है। केला, सेब, अनार और संतरा जैसे प्रमुख फलों के दाम करीब 30 से 40 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसके बावजूद व्रत की जरूरत के चलते लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में थोक स्तर पर भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई ...