मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। संयुक्त कृषि भवन के पीछे बाजार समिति के मैदान में आयोजित दो दिवसीय फल फूल सब्जी प्रदर्श सह किसान मेले का मंगलवार को समापन हो गया। समापन के मौके पर मंचासीन अधिकारियों ने किसानों का आभार व्यक्त करते वह कहा कि आप लोगों के मेहनत के बल पर ही यह कार्यक्रम सफल रहा है। हमें आगे और भी मेहनत करनी होगी। आने वाले समय में जल्द ही फिर से फल फूल सब्जी प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। फल फूल सब्जी प्रदर्शनी में शालिनी शिखा तथा शुभ्रांशु शेखर का जलवा कायम रहा। इन दोनों ने कई पुरस्कार जीते। जबकि गढ़ीरामपुर के प्रगतिशील किसान गोपाल चौधरी ने पपीता में प्रथम तथा केला में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसानों ने अपना परचम लहराया। मौक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.