रुद्रपुर, मार्च 16 -- पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेले के अंतर्गत फल प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 13-14 मार्च को आयोजित प्रदर्शनी में गमले में लगे पौधे, कटे फूल, फल, सब्जियां तथा प्रसंस्करित उत्पादों की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिता हुई। प्रदर्शनी में कुल 66 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 63 प्रतिभागियों को विभिन्न वर्गों में पुरस्कार प्रदान किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था पंतनगर को प्रथम और उत्तराखंड सैनिक फार्म को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। फल प्रदर्शनी किसान मेले का प्रमुख आकर्षण रही। जहां किसानों और आगंतुकों ने उन्नत किस्मों तथा बागवानी तकनीकों की जानकारी प्राप...