लखीसराय, जनवरी 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कबैया थाना क्षेत्र के कोर्ट एरिया स्थित एक फल दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक नाबालिग आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित कर पकड़ लिया है। इस कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों और व्यवसायियों में राहत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी को संसार पोखर निवासी अनीश कुमार की कोर्ट एरिया स्थित फल दुकान में अज्ञात चोरों ने रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर दुकान के अंदर घुसकर नकद रुपये सहित करीब 20 हजार रुपये मूल्य के फल और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने कवैया थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अवध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.