फल दुकानदार 5 दिनों से लापता, अनहोनी की आशंका
बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के उमेदनगर गांव निवासी फल दुकानदार 30 वर्षीय डब्लू कुमार पांच दिनों से लापता है। परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हैं। पत्नी पूनम कुमारी ने थाना में आवेदन देकर उन्हें खोजने की गुहार लगायी है। आवेदन के अनुसार डब्लू दीपनगर पुलपर फल की दुकान चलाते हैं। 22 अप्रैल को पत्नी खाना लेकर गयी तो उन्होंने कहा कि कुछ देर दुकान संभालो आते हैं। काफी देर बाद कॉल करने पर मोबाइल बंद था। तभी महिला के खाते से 29 हजार 500 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल रहा है। (बिहारशरीफ से अमित कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.