बदायूं, मार्च 7 -- बिल्सी। नगर पालिका बाजार में फल खरीद रहे अंशुल कुमार जैन नाम के युवक पर बादशाहपुर निवासी दबंगों ने सरेराह हमला कर दिया। मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने बताया कि हमले की वजह पुरानी रंजिश है। कुछ समय पहले अंशुल की रेडीमेड कपड़े की दुकान पर आरोपियों से मामूली कहासुनी हुई थी, जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने बाजार में दोबारा निशाना बनाया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.