काशीपुर, फरवरी 23 -- काशीपुर। तहसील के पास रविवार देर रात नई सब्जी मंडी रोड स्थित एक फल की दुकान में आग लग गई। लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा नुकसान टल गया। रविवार देर रात दुकान में ट्रांसफार्मर की तार से हुए शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से आग भड़की। आसपास मौजूद लोगों ने आग देखी तो अफरातफरी मच गई। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन फायर यूनिट के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग को बुझा दिया। घटना में फल की दुकान का छप्पर जल गया, लेकिन कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ। फायरमैन अर्जुन सिंह ने बताया कि आग को समय रहते नियंत्रित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...