फल कारोबारी को डंपर ने कुचला, सिर धड़ से अलग होने पर गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम
गंगापार, जून 20 -- घर से सुबह चार बजे के लगभग मेजारोड मंडी फल खरीदने जा रहे फल विक्रेता को डंपर ने कुचल दिया। सिर धड़ से अलग हो गया। घटना देख आसपास के लोग सिहर उठे। मेजारोड-कोहड़ार मार्ग पर आरबीएस कोल्ड स्टोर के पास इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को हुई भीड़ लग गई। लोगों ने पहचान कर उसके घर खबर दी तो परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंच गए। दर्दनाक मंजर देख सभी गुस्से में आ गए, शव के पास बैठ रास्ता जाम कर दिया। इस घटना की जानकारी जैसे ही चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह को हुई वह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच घटना में रही डंपर की खोजबीन में जुट गए। आसपास में लगे सीसी कैमरों को खंगाल डाला, लेकिन फल विक्रेता को टक्कर देने वाले डंपर का पता नहीं चल सका।
परिजन और प्रदर्शन चक्का जाम करने वालों की मांग थी कि दिवंगत के परिवार को दाह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.