फल और सब्जी मंडी को कृषि मंडी परिसर में शिफ्ट करने की मांग
गाजीपुर, जून 25 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। दिलदारनगर फल-सब्जी व्यवसाय समिति के बैनर तले व्यापारियों ने मंडी को नगर से स्थानांतरित कर कृषि मंडी परिसर में स्थापित करने के लिए गुरुवार को जमानिया कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा गया। समिति के अध्यक्ष नूर मोहम्मद उर्फ मुन्ना के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि बढ़ती आबादी और सीमित स्थान के कारण वर्तमान मंडी में व्यापार संचालन कठिन होता जा रहा है। मालवाहक वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी होती है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। संकरी गलियों और भीड़भाड़ के कारण वाहन चालक भी मंडी आने से कतराने लगे हैं। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की घटनाओं से उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। उन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.