फल एवं सब्जी मंडी में समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
उरई, अप्रैल 8 -- जालौन।संवाददाता फल व सब्जी मंडी में कीचड़, गंदगी और खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर व्यापारी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।व्यापारी अशफाक राईन ने डीएम राजेश पांडेय को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वर्तमान समय में मंडी परिसर में बारिश के चलते कीचड़, गंदगी और जलभराव के कारण किसानों व व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में आने-जाने वाले लोगों को मजबूरी में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। मंडी में दूर-दराज से किसान अपनी उपज लेकर आते हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। व्यापारियों को भी कारोबार करने में परेशानी हो रही है। साथ ही बताया कि मंडी परिसर में लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। आरोप लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.