शाहजहांपुर, मई 5 -- शाहजहांपुर। फल एवं सब्जी मंडी परिसर में एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से वेद प्रकाश गुप्ता को संरक्षक, संदीप कुमार गुप्त को अध्यक्ष, मोहम्मद इरशाद को महामंत्री और नदीम को कोषाध्यक्ष चुना गया। संगठन को पंजीकृत कराने और कानूनी कार्यों के लिए अधिवक्ता नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। फंड के लिए व्यापारियों से मासिक 2,500 या वार्षिक 30,000 रुपये योगदान तय किया गया। बैंक खाता भी खोला जाएगा। लोडिंग व्यवस्था के तहत 24 की रात 12 बजे से 25 की दोपहर 12 बजे तक कार्य बंद रहेगा, जो शाम 4 बजे से शुरू होगा। यह भी पढ़ें- फल-सब्जी कमीशन एजेंट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित हर तीन माह में बैठक अनिवार्य की गई। अवकाश तालिका में बैसाखी, होली के अगले दिन, ईद, बकरीद, दिवाली, ...