कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। फल विक्रेता संघ और फुटकर विक्रेता संघ के सदस्यों ने नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर से उनके इंदरवा बस्ती स्थित आवास पर मुलाकात की। मौके पर संघ के सदस्यों ने अध्यक्ष को बाजार क्षेत्र में फल एवं फुटकर विक्रेताओं को हो रही विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। विक्रेताओं ने बताया कि रोजमर्रा के व्यवसाय के दौरान उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने विक्रेताओं की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी मेहनतकश व्यक्ति की रोजी-रोटी पर आंच नहीं आने दी जाएगी। वहीं संघ के सदस्यों ने नगर परिषद से सकारात्मक सहयोग मिलने की उम्मीद जताते हुए अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...