गया, अगस्त 20 -- मोक्षदायिनी फल्गु नदी के पुनर्जीवन को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। फल्गु नदी में वर्षभर पर्याप्त जलधारा बनाए रखने और नदी के स्वरूप को पुनर्जीवित करने की दिशा में जल्द ही उड़ाही का काम शुरू किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ गया जी सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में गया जी के फल्गु नदी व निरंजना नदी के पुनर्जीवन और उसकी जलधारा को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने हिन्दुस्तान संवाददाता को बताया कि फल्गु नदी की उड़ाही का कार्य जल्द शुरू करने पर सहमति बनी है। इससे नदी की जलधारण क्षमता ब...