कन्नौज, अप्रैल 2 -- मिरगावां। गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही फलों से भरी डीसीएम सफीपुर जफ्ती के पास अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में वाहन दो हिस्सों में टूट गया। मौके पर मौजूद 1033 एंबुलेंस द्वारा चालक हरिश्चंद्र पाल बांगरमऊ, उन्नाव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चालक की स्थिति स्थिर बताई। हादसे में किसी अन्य वाहन या राहगीर को चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कोतवाली गुरसहायगंज और चौकी मझपुरवा को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर कई बार वाहन तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। प्रशासन ने भी सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने की चेतावन...