उरई, जून 8 -- कोंच, संवाददाता । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कोंच पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान किया। इस दौरान एक ओर प्रदेश अध्यक्ष ने जहां वरिष्ठ वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं को उनके घर जाकर सम्मानित किया, वहीं दूसरी ओर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का प्रचार प्रसार कर आगामी विधानसभा चुनाव में अभी से सक्रिय होने के लिए ऊर्जा का संचार किया। अपने लंबे काफिले के साथ कस्बा जालौन से होते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोंच आए और सबसे पहले मोहल्ला गांधीनगर में रहने वाले भाजपा के वयोवृद्ध कार्यकर्ता डॉ. रामस्वरूप खरे के घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आज औरैया दौरा, स्वागत की तैयारियां पूरी यहां पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया...