पूर्णिया, जून 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। फलों का राजा आम इस बार भी अपने दाम के कारण खास बना हुआ है। आमतौर पर जून माह में आम की भरपूर आवक होने के बाद कीमतों में गिरावट आ जाती है, लेकिन इस साल बाजार में आम के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहा। शहर के फल बाजारों में साधारण किस्म का आम 40 से 50 रुपये प्रति किलो से शुरू हो रहा है, जबकि मालदा, नवरस और अन्य अच्छी किस्मों के आम 50 से 60 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। प्रसिद्ध जर्दालू आम की कीमत भी लोगों को परेशान कर रही है।

इस बार कम हुआ उत्पादन : - -फल विक्रेताओं के अनुसार स्थानीय बागानों में इस बार उत्पादन अपेक्षाकृत कम हुआ है। इसके कारण भागलपुर, मालदा और अन्य राज्यों से आम मंगवाया जा रहा है। परिवहन खर्च बढ़ने का असर भी कीमतों पर पड़ रहा है। मांग अधिक और स्थानीय आपूर्ति कम होने से द...