लखीसराय, फरवरी 23 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामूहिक दवा सेवन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका निर्धारित दवा का सेवन करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान दी जाने वाली दवा सुरक्षित और लाभकारी है, इसलिए सभी पात्र व्यक्ति इसे अवश्य ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि कई बार दवा खाने के बाद कुछ लोगों को हल्का बुखार, सिरदर्द, कमजोरी या शरीर में दर्द जैसे मामूली लक्षण महसूस हो सकते हैं। यह घबराने वाली स्थिति नहीं है, बल्कि शरीर में मौजूद परजीवियों पर दवा के प्रभाव का संकेत है। ऐसे लक्षण सामान्यतः कुछ समय में स्व...