लखनऊ, मार्च 11 -- प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने प्रयागराज में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जमीन पर उतारने की तैयारी कर ली है। करछना स्थित फलाहिरी बाबा मंदिर और सोरांव तहसील के दुर्गा मंदिर देवी धाम पचदेवा के पर्यटन विकास व सौंदर्यीकरण के लिए 3.46 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। इससे इन आस्था केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा सकेगा और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 'तीर्थ नगरी प्रयागराज श्रद्धालुओं और देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग लोकप्रिय तीर्थस्थलों के साथ-साथ कम प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। इसी कड़ी में करछना स्थित फल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.