मेरठ, अप्रैल 6 -- नगर पंचायत फलावदा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के ठेकों की सार्वजनिक नीलामी सोमवार को अध्यक्ष अशोक कुमार एवं अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ बोली लगाई गई, जिससे निकाय की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। सबसे पहले बुधवार व शनिवार पैंठ (भूमि किराया) ठेके की नकद नीलामी कराई गई, जिसमें कुल 8 बोलीदाताओं ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच वार्ड-2, मोहल्ला अंबेडकर निवासी अनिल पुत्र मदन ने 8,12,000 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर ठेका अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर वार्ड-9, मोहल्ला शहीद मेजर अब्दुल हमीद निवासी अकरम पुत्र अखलाक की 8,11,000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर वार्ड-8, मोहल्ला जूडवाला निवासी परविन्दर पुत्र कालू की 7,70,000 रुपये की बोली रही।कर्मचारियों द्वारा बोल...