मेरठ, अप्रैल 12 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, विचारधारा के प्रसार एवं जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियां एवं योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें। ठाकुर संगीत सोम ने आगे कहा कि संगठन की शक्ति ही भाजपा की असली पहचान है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी को निरंतर सफलता की ओर अ...