मेरठ, मार्च 18 -- फलावदा कसबे में ईद-उल-फितर की तैयारियां तेज हो गई है। बुधवार को शहर काजी मौलाना सलमान कासमी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी फलावदा से मिला और छह सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि 20 मार्च अथवा 21 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर ईदगाह के आसपास स्थानीय निकाय से विशेष साफ सफाई कराने एवं पुलिस से सुरक्षा बंदोबस्तों की मांग की है। शहर काजी फलावदा मौलाना सलमान कासमी समेत प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय निकाय, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से ईद के मौके पर विभिन्न सुविधाओं-व्यवस्थाओं की मांग की है। कहा की ईद का त्योहार तीन दिन तक मनाया जाता है। ईद के मौके पर फलावदा ईदगाह में नमाज अदा की जाती है। ईद की नमाज सुबह 8:15 बजे अदा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...