मेरठ, अप्रैल 10 -- फलावदा क्षेत्र के बड़े गांव वाले चौपले पर अज्ञात लोगों द्वारा आठ बिटोरों में आग लगाने की घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उनके साथ हेड कांस्टेबल मनोज कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बाल्टियों व सबमर्सिबल पंप की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और स्थिति को पूर्णतः सुरक्षित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...