मेरठ, मई 14 -- थाना फलावदा परिसर में गुरुवार देर शाम रात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ अभिजीत कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारी मवाना की उपस्थिति में मवाना सर्किल के समस्त थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं तथा जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। एसपी देहात ने आईजीआरएस प्रकरणों, ई-साक्ष्य, ई-समन एवं लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को मामलों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिक मानकों के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।बैठक यह भी पढ़ें- लंबित विवेचनाओं का करें शीघ्र निस्त...