फलपट्टी में आम के सीजन में भी काटे गए दर्जनों हरे पेड़
लखनऊ, मई 31 -- विश्व प्रसिद्ध दशहरी आम के गढ़ मलिहाबाद में लकड़ी माफिया ने फलपट्टी के नियमों को ताक पर रख दिया है। आम के सीजन में जब फलपट्टी क्षेत्र में हरे और फलदार पेड़ों की कटान पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहता है, तब भी मलिहाबाद के कई गांवों में दर्जनों फलदार पेड़ जमींदोज कर दिए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की शह और जानकारी के बिना इतनी बड़ी कटान संभव नहीं है। शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह के बीच लकड़ी माफिया ने मलिहाबाद के खालिसपुर गांव में करीब तीन दर्जन (36) हरे और फलदार आम के पेड़ काट डाले। इसके अलावा, मीठेनगर गांव की नहर के पास भी करीब एक दर्जन पेड़ों को काट दिया गया। यही नहीं, कसमंडी कला क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भी आए दिन हरे पेड़ों के अवैध कटान की खबरें सामने आ रही हैं। मामले पर संज्ञान लेते हुए वन विभाग के उच्चाधिकारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.