मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। फलदान का रस्म होने के बाद दूल्हे ने लड़की वालों से दहेज में अपाचे बाइक और नकदी की मांग कर दी। इससे इनकार करने पर शादी तोड़ दी और दूल्हे ने दूसरी जगह शादी कर ली। अब दामोदरपुर निवासी लड़की की विधवा मां ने अहियापुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। उसने पुलिस को बताया कि बेटी का रिश्ता रामपुरहरी थाना क्षेत्र के धनुखी निवासी विशाल कुमार से तय किया था। 13 फरवरी को धूमधाम से फलदान हुआ। लड़के वालों को सोने की चेन, चांदी के बर्तन और 36 हजार रुपये नगद दिए गए। इसके अलावा दूल्हे विशाल कुमार, उसके पिता नान्दुन सहनी और भाई मनीष कुमार ने अलग-अलग किस्तों में करीब तीन लाख रुपये भी लिए। इसमें से 1 लाख 98 हजार रुपये तो मनीष के खाते में यूपीआई के जरिये भेजे गए थे। शादी की तारीख 3 मई तय थी। इसी बीच 30 अप्र...